Last Updated:
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 अब अमेज़न पर ₹15,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है. जानें 4.1 इंच कवर डिस्प्ले, 6.9 इंच मेन स्क्रीन और 4300mAh बैटरी वाले इस फोल्डेबल फोन पर शानदार ऑफर के बारे में…

अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 7 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. अच्छी खबर यह है कि यह प्रीमियम फोन अब बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7 की कीमत में ₹15,000 से ज्यादा की कटौती की गई है, जिससे यह पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है.

यह फोन भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे ₹95,990 में खरीदा जा सकता है. यानी सीधे ₹14,000 से ज्यादा की बचत हो जाएगी.

इसके अलावा अगर आप SBI या Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो अडिशनल 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है. इससे कुल बचत और बढ़ सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है. फोन की स्थिति, मॉडल और खरीदने के साल के हिसाब से अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इसके अलावा EMI का विकल्प भी दिया गया है, जिसकी शुरुआत लगभग ₹4,700 प्रति महीने से होती है.

कैसे हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस- सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिजाइन है. इसमें 4.1 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे बिना फोन खोले भी कई काम आसानी से किए जा सकते हैं. इसके अलावा 6.9 इंच की बड़ी मेन स्क्रीन मिलती है, जो वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है.

फोन का नया हिंज डिज़ाइन इसे पहले से ज्यादा मजबूत और पतला बनाता है. साथ ही इसमें IP48 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है. परफॉर्मेंस भी फ्लैगशिप लेवल की है और सैमसंग इसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करता है, जो इसे लंबे समय तक उपयोगी बनाता है.

हालांकि कैमरा हार्डवेयर में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है और 25W चार्जिंग कुछ लोगों को थोड़ी धीमी लग सकती है. फिर भी अगर आप स्टाइलिश, प्रीमियम और लंबे समय तक चलने वाला फोल्डेबल फोन चाहते हैं, तो Galaxy Z Flip 7 इस समय एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है.





