‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं’, हमले के बाद ट्रंप को क्यों देनी पड़ रही सफाई? भागने के दौरान गिरने का बताया सच


होमदुनियाअमेरिका

‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं’, हमले के बाद ट्रंप को क्यों देनी पड़ रही सफाई? भागने के दौरान गिरने का बताया सच

Last Updated:

Zoom

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग के बाद अब अमेरिका में सियासी और सुरक्षा बहस तेज हो गई है. इस पूरे मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और हमलावर के मैनिफेस्टो में लगाए गए गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. CBS के शो ‘60 मिनट्स’ में बातचीत के दौरान ट्रंप ने उस दस्तावेज का जिक्र किया, जिसे कथित तौर पर आरोपी कोल टॉमस एलेन ने लिखा था. इस मैनिफेस्टो में ट्रंप पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए थे. इंटरव्यू के दौरान जब एंकर नोरा ओ’डॉनेल ने मैनिफेस्टो का हिस्सा पढ़कर सुनाया, तो ट्रंप ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं. मैंने किसी के साथ ऐसा नहीं किया.’ उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘ये सब एक बीमार व्यक्ति की बातें हैं और मुझे ऐसी चीजों से जोड़ना गलत है.’



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img