‘मैं चुनाव ही नहीं लड़ता’, फायरिंग के बाद ये क्या कह रहे ट्रंप? राष्ट्रपति बनने को क्यों बताया डेंजरस


Last Updated:

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद खतरनाक पेशा है, लेकिन वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने बताया कि संदिग्ध को समय रहते रोक लिया गया था. ट्रंप ने कहा कि वे अपने काम और एजेंडे को जारी रखेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द नहीं होंगे.

Zoom

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में फायरिंग अलर्ट के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ है, लेकिन वे हिंसा से डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं. आईएएनएस के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास हुई घटना के बाद प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने कहा, ‘जब ऐसा कुछ होता है तो यह हमेशा चौंकाने वाला होता है. मैं पूरी तरह हैरान था कि कुछ हुआ.’ ट्रंप ने बताया कि घटना बेहद तेजी से हुई और शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई ट्रे गिर गई है. ‘आवाज काफी तेज थी, लेकिन बाद में समझ आया कि यह गोली की आवाज थी,’ उन्होंने कहा. ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे किसी ने नहीं बताया कि यह खतरनाक है. मार्को रूबियो ने मुझे बताया होता कि यह खतरनाक है, तो मैं चुनाव न लड़ता.

सीक्रेट सर्विस ने रोक दिया

राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि संदिग्ध व्यक्ति मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंच ही नहीं पाया और उसे पहले ही रोक लिया गया था. उन्होंने कहा, ‘वह व्यक्ति क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाया, उसे काफी दूरी पर ही काबू कर लिया गया.’ हालांकि, ट्रंप खुद कार्यक्रम छोड़ना नहीं चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं रुकना चाहता था. हम इन बीमार लोगों को हमारी जिंदगी और काम करने का तरीका बदलने नहीं देंगे.’ लेकिन बाद में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थल खाली कराया गया.

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है, तो ट्रंप ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन आप कभी पूरी तरह इनकार भी नहीं कर सकते.’ ट्रंप ने इस दौरान एक बड़ा संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं यहां काम करने के लिए हूं. यह इस पद का हिस्सा है.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन लोगों का प्रभाव ज्यादा होता है, वही अक्सर निशाने पर आते हैं. राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि इस तरह की घटनाओं के बावजूद उनका एजेंडा नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा कि अगले 30 दिनों के भीतर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फिर से आयोजित किया जाएगा और सार्वजनिक कार्यक्रम जारी रहेंगे.

साथ ही, ट्रंप ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं. उन्होंने रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स और निर्दलीयों से मिलकर काम करने की बात कही. कुल मिलाकर, इस घटना के बाद ट्रंप का संदेश साफ है- खतरा भले हो, लेकिन वे पीछे हटने के मूड में नहीं हैं.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img