गर्मी से लौटते ही पीते हैं ठंडा पानी, तो ये गलती पड़ सकती है भारी.. यहां जानिए डॉक्टर की चेतावनी और सही तरीका


तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बाहर से घर लौटते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. डॉक्टर का कहना है कि अचानक बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान में असंतुलन पैदा होता है, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर 

चिकित्सक डॉ. एस. के. चतुर्वेदी ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जब व्यक्ति तेज धूप या गर्म वातावरण से आता है, तब उसका शरीर पहले से ही उच्च तापमान पर होता है, ऐसे में तुरंत ठंडा पानी पीना शरीर के लिए झटका जैसा होता है. इससे शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित होती है और पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है.

हो सकती सकती हैं ये दिक्कतें 

आगे डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. शरीर को बाहरी ठंडे तत्व को अपने सामान्य तापमान के अनुरूप लाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पेट में गैस, अपच, ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं.

संतुलित तापमान बनाए रखना जरूरी

डॉक्टर ने बताया कि शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखना बेहद जरूरी है, जब हम बाहर से आते हैं, तो शरीर को सामान्य स्थिति में आने के लिए कुछ समय देना चाहिए. तुरंत ठंडा पानी पीने की बजाय 10 से 15 मिनट का इंतजार करना बेहतर होता है. इसके बाद सामान्य या कमरे के तापमान का पानी पीना अधिक सुरक्षित माना जाता है.

खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी 

वहीं, उन्होंने सलाह दी कि गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है, लेकिन सही तरीके से रखे. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए और अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से बचना चाहिए. यदि प्यास अधिक लगी हो, तो भी धैर्य रखते हुए पहले शरीर को ठंडा होने दें, फिर पानी का सेवन करें.

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें 

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. इसलिए अगली बार जब आप बाहर से घर लौटें, तो तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें और अपने शरीर को थोड़ा समय दें. यही आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img