Donald Trump Nuclear Attack: Donald Trump Parmanu Hamla | US Latest News Hindi- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमला इनकार किया


होमदुनियाअमेरिका

ईरान पर क्या परमाणु हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप बोले- ज्यादा समय नहीं बचा है

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसका समय खत्म हो रहा है. उन्होंने परमाणु हथियार इस्तेमाल से इनकार किया और साथ ही कहा कि किसी को भी परमाणु हथियार के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होनी चाहिए. होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव जारी है और अमेरिका ने एक और एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा है.

Zoom

ट्रंप को मिला ट्रंपकार्ड.

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है. एक तरफ सीजफायर लागू है, तो दूसरी तरफ बयानबाजी और सैन्य तैयारी से साफ है कि टकराव अभी खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है- ‘घड़ी चल रही है’ और ईरान के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. वहीं ट्रंप ने ईरान पर न्यूक्लियर हमले को पूरी तरह खारिज कर दिया. व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका युद्ध खत्म करने की जल्दी में नहीं है, लेकिन ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है. उनका कहना था कि अमेरिका के पास ‘दुनिया भर का समय’ है, लेकिन तेहरान पर दबाव लगातार बढ़ता जाएगा.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img