कभी इंडिया आ के देखो, फ‍िर बोलना…ट्रंप ने भारत को कहा नर्क तो ईरान ने दिया करारा जवाब, दे डाला ये सुझाव भी


Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को नर्क कहने पर ईरान इन मुंबई एक्स हैंडल ने करारा जवाब दिया है. ईरान ने ट्रंप को एक बार भारत आकर देखने की सलाह दी है साथ ही कहा क‍ि क‍िसी को ट्रंप के ल‍िए एकतरफा कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाह‍िए.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

भारत को नर्क का द्वार कहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब ईरान ने करारा जवाब दिया है. कोंसुलेट जनरल आफ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान मुंबई के एक्स हैंडल ईरान इन मुंबई से किए पोस्ट में ईरान ने ट्रंप को न केवल भारत को नर्क कहने पर लताड़ लगाई है बल्कि एक बार भारत आने का सुझाव भी दिया है और कहा है कि एक बार इंडिया आकर देखो, फिर कहना.

इतना ही नहीं ईरानी कॉन्सुलेट ने ट्रंप के दिमाग में चल रहे विचारों की सफाई के लिए कल्चरल डिटॉक्स की भी सलाह दे डाली और कहा कि ऐसा करने से ट्रंप की फालतू की बकवास पर लगाम लग सकेगी.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img