बाली के होटल में बेडशीट-तौलिया चुराकर पूरे भारत को किया बदनाम, दुनिया में वायरल हुई ये हरकत, Hotel रूम के किन-किन सामानों पर है आपका हक?


Last Updated:

Hotel se kya le jaa sakte hain muft: जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो अपने लिए एक अच्छा सा होटल देखकर उसमें रूम बुक करते हैं. जितने स्टार वाला होटल, उतनी ही सुविधाएं. होटल के कमरे में कई चीजें होती हैं, जिनमें कुछ फ्री होती हैं, तो कुछ को यूज करने पर पैसे देने पड़ते हैं. इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टूरिस्ट के एक ग्रुप ने बाली में एक होटल से चेकआउट करते समय कमरे से कुछ चीजें भी अपने बैग में भर लीं. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि आप होटल के कमरे से किन चीजों को अपने साथ ले जा सकते हैं और क्या नहीं.

Zoom

Hotel रूम के किन-किन सामानों पर है आपका हक?

Complementary things in hotel room: जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो अपने लिए सबसे पहले एक अच्छा और बजट फ्रेंडली होटल देखते हैं. एक अच्छा सा कमरा बुक करते हैं, ताकि आप वहां रुकें और दिनभर घूम-फिर कर आने के बाद होटल में ठहरें, खाएं-पिएं, अपनी थकान दूर करें. लेकिन, कुछ लोगों की मानसिकता, सोच, आदतों और घटिया व्यवहार को बदला नहीं जा सकता है. इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो होटल में स्टे तो करते हैं, लेकिन वहां से चेक- आउट करते समय होटल के रूम से कुछ ना कुछ सामान भी अपने बैग में चुरा कर भर लेते हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, भारतीय पर्यटकों का एक समूह बाली घूमने गया था. जिस होटल में ये समूह ठहरा था, वहां से इन लोगों ने चेक-आउट करने से पहले होटल रूम से कई सारी चीजें भी अपने बैग में पैक कर लिया. जब होटल के कर्मचारियों को कमरे में कई चीजें नजर नहीं आईं तो उन्होंने फौरन इन लोगों को रोका.

तेजी से हो रहा है वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना पयांगन जिले के केलुसा गांव स्थित असवारा रिसॉर्ट उबुद का है. होटल के स्टाफ ने जब कई सामानों को कमरे में नहीं पाया तो ये तुरंत ही चेकआउट करते वक्त ही इन भारतीय पर्यटकों के ग्रुप को रोक लिया. सभी सामानों को खोलकर तलाशी ली गई. इस घटना का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होटल के स्टाफ सभी बैग को खोलकर जांच कर रहे हैं. इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने इसे बेहद घटिया व्यवहार बताया है, तो कुछ ने लिखा है ऐसी हरकतें करके अपने ही देश का नाम ऐसे लोग खराब करते हैं. अधिकारियों के अनुसार, उनके सामानों से पूल टॉवल, बेडशीट, बाथ टॉवल, डोरमैट, किमोनो रोब, हेयर ड्रायर, बर्तन, टीवी का रिमोट बॉक्स आदि शामिल हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img