summer anxiety relief tips: गर्मी में दिमाग को शांत रखने का आसान तरीका, जानें क्या है साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड?


Last Updated:

What Is Psychological First Aid: गर्मियों में बढ़ती गर्मी, नींद की कमी और डिहाइड्रेशन के कारण कई लोग तनाव, चिड़चिड़ापन और चिंता का सामना करते हैं. ऐसे समय में PFA उनकी मानसिक स्थिति को संभालने में मदद करता है. इसमें व्यक्ति की बात ध्यान से सुनना, उसे भावनात्मक समर्थन देना, उसकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर सही मदद से जोड़ना शामिल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी के मौसम में सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. तेज गर्मी, नींद की कमी, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और रोजमर्रा की परेशानियों की वजह से कई लोगों में तनाव, चिंता, घबराहट और उदासी बढ़ जाती है. ऐसे समय में साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड (PFA) बहुत मददगार साबित हो सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह एक ऐसी शुरुआती मानसिक सहायता है जो संकट या तनाव में फंसे लोगों को तुरंत भावनात्मक सहारा देती है. यह कोई इलाज, दवा या थेरेपी नहीं है, बल्कि एक सरल और मानवीय तरीका है जिससे व्यक्ति को सुरक्षित, शांत और सहारा महसूस कराया जाता है.

गर्मी में दिमाग को रखता है शांत
गर्मियों में कई लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं, उन्हें नींद नहीं आती, काम में मन नहीं लगता और कभी-कभी परिवार में तनाव भी बढ़ जाता है. इन स्थितियों में PFA तुरंत राहत देने में मदद करता है और धीरे-धीरे मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक होता है.

PFA की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि जब कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में होता है, तो उसे सबसे पहले सुरक्षा, अपनापन और उम्मीद की जरूरत होती है. यह तरीका इन्हीं भावनाओं को मजबूत करता है और व्यक्ति को शांत होने में मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान
इस सहायता को कोई भी व्यक्ति दे सकता है, इसके लिए किसी बड़ी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती. बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले व्यक्ति की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखें, जैसे पानी, छाया और आराम. इसके बाद उसकी बात बिना टोके और बिना जज किए ध्यान से सुनें. उसकी भावनाओं को सम्मान के साथ स्वीकार करें और उसे यह महसूस कराएं कि वह अकेला नहीं है. जरूरत पड़ने पर उसे सही मदद या विशेषज्ञ से जोड़ें. सबसे जरूरी बात यह है कि खुद शांत रहें, ताकि सामने वाला व्यक्ति भी खुद को सुरक्षित और स्थिर महसूस कर सके. PFA एक आसान और मानवीय तरीका है, जिसे परिवार, दोस्त, शिक्षक या कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनाकर दूसरों की मदद कर सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img