Julia Varvaro Sugar Dating: शुगर डेटिंग में फंसी ट्रंप की स्टाफ टूटा रिश्ता तो एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा देश की सुरक्षा के लिए खतरा है ये लड़की


होमदुनियाअमेरिका

शुगर डेटिंग में फंसी ट्रंप की स्टाफ, ब्वॉयफ्रेंड बोला- सुरक्षा के लिए ये खतरा

Last Updated:

Julia Varvaro Sugar Dating Scam: डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की एक वरिष्ठ अधिकारी एक अजीबोगरीब विवाद में फंस गई हैं. जुलिया वरवारो नाम की एस 29 साल की अधिकारी पर आरोप है कि उसने शुगर डेटिंग की और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कहा कि उसका व्यवहार देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है.

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को एक सनसनीखेज विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है. 29 साल की जुलिया वरवारो पर आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से हजारों डॉलर ठग लिए, जिसके बाद यह मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा तक पहुंच गया है. (Credit- X)

julia-varvaro

रिपोर्ट्स के मुताबिक वरवारो के पूर्व प्रेमी ने शिकायत की है कि उन्होंने तीन महीने के रिश्ते में करीब 30 से 40 हजार डॉलर (₹3,762,000) खर्च कर दिए. रॉबर्ट बी का दावा है कि वह इस रिश्ते में सिर्फ एक पैसों का जरिया बनकर रह गए थे. रॉबर्ट का आरोप है कि यह पैसा महंगे गिफ्ट, लग्जरी ट्रिप और शॉपिंग पर खर्च हुआ. (Credit- X)

julia-varvaro

दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी, जिसके बाद वे अमेरिका के कई शहरों के साथ-साथ इटली, स्विट्जरलैंड और अरूबा तक घूमने गए. हर जगह का खर्च रॉबर्ट ने ही उठाया. रॉबर्ट के मुताबिक वरवारो हमेशा सबसे महंगी चीजें ही चुनती थीं. पहली ही डेट पर उन्होंने करीब 1400 डॉलर खर्च किए, लेकिन बदले में सिर्फ एक किस मिला.(Credit- X)

Add News18 as
Preferred Source on Google

julia-varvaro

इतना ही नहीं, अरूबा की यात्रा के दौरान उन्होंने होटल को घटिया बताते हुए और महंगे होटल में रुकने का दबाव बनाया, जिससे खर्च और बढ़ गया. यूरोप ट्रिप के दौरान भी कथित तौर पर उन्होंने महंगे बैग, कैमरा और कपड़े खरीदवाए. रॉबर्ट का कहना है कि बाद में वरवारो ने उनसे किराया देने और क्रेडिट कार्ड देने का दबाव भी बनाया. जब उन्होंने मना किया, तो रिश्ते में दूरी आ गई और आखिरकार दोनों अलग हो गए. (Credit- X)

julia-varvaro

रॉबर्ट ने यह भी दावा किया कि वरवारो ने खुद कहा था कि उनके पास जो महंगे गहने हैं, वे शुगर डैडी से मिले हैं. उनका मानना है कि आर्थिक दबाव के कारण वरवारो का व्यवहार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. (Credit- X)

julia-varvaro

हालांकि जुलिया वरवारो ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह सब एक नाराज पूर्व प्रेमी की बदले की कार्रवाई है. उन्होंने इसे अजीब बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नाकामयाब रिश्ता था, जिसे बेवजह बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. (Credit- X)

julia-varvaro

फिलहाल विभाग ने जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से हटा दिया है. यह मामला अब सिर्फ एक निजी विवाद नहीं रह गया है, बल्कि सरकारी पद पर बैठे लोगों की व्यक्तिगत जिंदगी और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी खड़े कर रहा है. (Credit- X)



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img