Last Updated:
अमेरिकी कूटनीति के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर सस्पेंस के गहरे बादल पैदा कर दिए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे भरोसेमंद दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा आखिरी मिनट पर नाटकीय ढंग से रद्द कर दी गई है. अमेरिकी गृह विभाग का जो विमान उन्हें मंगलवार सुबह मियामी से पाकिस्तान ले जाने वाला था, उसे रनवे पर टेकऑफ से ठीक चंद मिनट पहले शेड्यूल से हटा दिया गया और अब वह वापस वॉशिंगटन की ओर मुड़ गया है.
पाकिस्तान जा रही अमेरिकी फ्लाइट डीसी लौटी
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति ट्रंप के खास दूत, स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा आखिरी मिनट पर नाटकीय ढंग से टल गई है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी गृह विभाग का विमान मंगलवार सुबह उन्हें मियामी से पहले यूरोप और फिर पाकिस्तान ले जाने वाला था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक चंद मिनट पहले इस ट्रिप को शेड्यूल से हटा दिया गया. अब यह विमान पाकिस्तान जाने के बजाय वापस वॉशिंगटन की ओर मुड़ गया है. ऐन वक्त पर बदले गए इस प्लान ने पूरी दुनिया में सस्पेंस बढ़ा दिया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने ट्रंप के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों को बीच रास्ते से वापस बुला लिया?
About the Author

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





