Last Updated:
Nagaland travel checklist: नागालैंड की खूबसूरती तो हर कोई देखना चाहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहाँ सिर्फ टिकट लेकर पहुंचना काफी नहीं है? बिना इन खास सरकारी दस्तावेजों के आपको एंट्री नहीं मिलेगी. अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए पढ़ें यह पूरी चेकलिस्ट और 7 दिनों का शानदार ट्रैवल प्लान.
यहाँ की वादियों में कदम रखने से पहले आपको कुछ विशेष तैयारी करनी होती है.
नागालैंड की सबसे खास बात यह है कि यहाँ प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को भी इनर लाइन परमिट (ILP) की जरूरत होती है. यह एक तरह का सरकारी पास है. विदेशी पर्यटकों के लिए नियम थोड़े अलग हैं, उन्हें अब ‘रजिस्ट्रेशन’ की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. अच्छी खबर यह है कि अब आप इसे नागालैंड सरकार के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं. बिना इसके आपको बॉर्डर से वापस भेजा जा सकता है, इसलिए इसे सबसे पहले अपनी लिस्ट में रखें.
View this post on Instagram





