विदेश में भी चलेगा अपना नंबर! लोकल सिम की झंझट नहीं, सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग पैक से बचाएं पैसा


Last Updated:

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहां पहुंचते ही सबसे बड़ी टेंशन इंटरनेट और कॉलिंग की होती है. अक्सर लोग महंगे लोकल सिम खरीद लेते हैं. लेकिन अब आपको इस झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय टेलीकॉम कंपनियां बेहद सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक ऑफर कर रही हैं. 

ख़बरें फटाफट

Zoom

इन सस्ते रोमिंग पैक्स के साथ विदेश में उठाएं छुट्टियों का लुत्फ

नई दिल्ली. गर्मी की छुट्टियां दस्तक देने वाली हैं और इस समय भारतीयों के बीच फॉरेन टूर का क्रेज चरम पर होता है. चाहे आप थाईलैंड के बीच पर जाना चाहें, यूरोप की वादियों में खोना चाहें या दुबई के मॉल में शॉपिंग करना चाहें यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सबसे बड़ी जरूरत बन जाते हैं. अक्सर लोग विदेश पहुंचते ही एयरपोर्ट पर महंगा लोकल सिम खरीदने के लिए कतारों में खड़े होते हैं या होटलों के असुरक्षित फ्री वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक ऑफर करते हैं, जो आपके बजट में फिट बैठेंगे.

विदेशी सिम लेने में सबसे बड़ी समस्या यह है कि आपको एक नया नंबर मिलता है, जिससे आपके बैंक अलर्ट, वाट्सऐप और अहम ओटीपी (OTP) आने बंद हो जाते हैं. वहीं, फ्री वाई-फाई हर जगह उपलब्ध नहीं होता और सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरा हो सकता है. भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के इंटरनेशनल रोमिंग पैक आपको अपने ही नंबर पर कनेक्टिविटी देते हैं.

प्रमुख कंपनियों के सबसे सस्ते रोमिंग पैक्स
1. रिलायंस जियो (Jio):
जियो अपने ग्राहकों को अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग इंटरनेशनल रोमिंग पैक ऑफर कर रही है. जियो के पैक मात्र 499 रुपये से शुरू होते हैं. अगर आप कई देशों की यात्रा कर रहे हैं, तो जियो का वर्ल्ड पैक आपके लिए बेहतर हो सकता है. जियो का 88 देशों के लिए वर्ल्ड पैक की कीमत 1,499 और 2,899 रुपये है. इसके अलावा ईस्ट एशिया, यूरोप और यूस पैक (74 देशों) की कीमत 1,551 और 2,851 रुपये है.

2. एयरटेल (Airtel):
एयरटेल का ‘वर्ल्ड पास’ 180 से ज्यादा देशों में काम करता है. इसका सबसे सस्ता पैक 698 रुपये से शुरू होता है, जिसमें 1 दिन के लिए 500 एमबी डेटा और कॉलिंग मिलती है. 118 रुपये (28 दिन वैलिडिटी) का सर्विस एक्टिवेशन पैक उन लोगों के लिए है जो विदेश में सिर्फ अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं और फ्री इनकमिंग SMS पाना चाहते हैं.

3. वोडाफोन-आइडिया (Vi):
Vi भी इस रेस में पीछे नहीं है. Vi के पैक्स में ‘ऑलवेज ऑन’ फीचर मिलता है, जो पैक खत्म होने के बाद भी आपको भारी बिल से बचाता है. इनका एक दिन का पैक 695 रुपये से शुरू होता है, जिसमें अनलिमिटेड इनकमिंग और 1 जीबी डेटा मिलता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img