PM Modi Trump phone call Inside Details | ‘भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं’, ट्रंप को पीएम मोदी ने फोन पर दिया दिलासा


होमदुनियाअमेरिका

‘भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं’, ट्रंप और पीएम मोदी के कॉल की इनसाइड डीटेल

Last Updated:

भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई हालिया बातचीत के अहम डीटेल्स शेयर की हैं. गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को मिडिल ईस्ट की युद्धग्रस्त स्थिति और होर्मुज की खाड़ी के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट दिया है. इस बातचीत में न केवल रणनीतिक सुरक्षा, बल्कि वॉशिंगटन और दिल्ली के बीच चल रहे बड़े व्यापारिक प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी ने इस दौरान ट्रंप को भारतीय जनता के प्यार का संदेश दिया.

Zoom

पीएम मोदी और ट्रंप की फोन कॉल की इनसाइड डीटेल

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान की शांति-वार्ता फेल होने के बाद आज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को कॉल किया. दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बात हुई. इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात और होर्मुज खोलने पर डिस्कशन चला. इस फोन कॉल को लेकर भारत में अमेरिका के दूत सर्जियो गोर ने अंदर की बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने ट्रंप को दिलासा देते हुए कहा है कि ‘भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं’. गोर ने फोन कॉल पर हुई और भी कई इनसाइड डीटेल्स शेयर की हैं.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img