पावरफुल बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ Honor 600 सीरीज़ करेगी एंट्री, आईफोन और सैमसंग को देगा टक्कर


Last Updated:

Honor 600 सीरीज 23 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रही है. इस सीरीज में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर, 120Hz OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है. जानें पूरी डिटेल…

ख़बरें फटाफट

Zoom

23 अप्रैल को आ रहा है Honor 600 और 600 Pro

टेक ब्रांड ऑनर जल्द ही अपनी नई ऑनर 600 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस सीरीज में ऑनर 600 और ऑनर 600 Pro शामिल होंगे, जो कंपनी की पिछली ऑनर 500 सीरीड़ के अपग्रेड वर्जन होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नई सीरीज 23 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश की जाएगी.

कंपनी की ओर से टीज़र में इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें बड़ा रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है. खास बात यह है कि दोनों मॉडल्स के कैमरा सेटअप में थोड़ा अंतर होगा, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट में कैमरा परफॉर्मेंस अलग-अलग हो सकती है. इससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.

लीक्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स में 6.57 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इन डिवाइसेज में Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो हाई-एंड यूजर्स के लिए पावरफुल परफॉर्मेंस दे सकता है.

200 मेगापिक्सल से होगा लैस
कैमरे की बात करें तो इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट भी मिलेगा. यह फीचर लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को काफी बेहतर बना सकता है. बैटरी के मामले में भी कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है, जहां 9,000mAh तक की बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी.

ऑनर 600 सीरीज डिजाइन, कैमरा और बैटरी जैसे अहम फीचर्स पर फोकस करती नजर आ रही है. अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकती है, और हो सकता है कि आने वाले समय में ये आईफोन और सैमसंग के प्रीमियम फोन को भी टक्कर दे दे. हालांकि लॉन्च के बाद ही इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर पूरी जानकारी सामने आएगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img