Trump Jesus Photo: ‘भगवान नहीं, डॉक्टर बन कर लोगों का इलाज कर रहा था’, जीसस वाली तस्वीर पर ट्रंप की अजीब सफाई
Trump Jesus Photo: ‘भगवान नहीं, डॉक्टर बन कर लोगों का इलाज कर रहा था’, जीसस वाली तस्वीर पर ट्रंप की अजीब सफाई
जब ट्रंप से उनके द्वारा खुद को जीसस के रूप में दिखाने वाली तस्वीर साझा करने पर सवाल हुआ, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए एक अजीब सफाई दी. ट्रंप ने रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहा कि वो जीसस की नहीं बल्कि एक डॉक्टर की तस्वीर थी, जिसमें वह लोगों का इलाज करते हुए खुद को मसीहा की तरह दिखा रहे थे. ट्रंप ने तर्क दिया कि तस्वीर में बना ‘रेड क्रॉस’ उनके डॉक्टर वाले लुक का हिस्सा था जिसे वो सपोर्ट करते हैं. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि लोगों ने इसे भगवान कैसे समझ लिया, जबकि वो तो बस एक डॉक्टर बनकर दुनिया को बेहतर बनाने और लोगों का ‘इलाज’ करने की अपनी खूबी को दिखाना चाह रहे थे.





