kareena kapoor khan at airport: करीना कपूर एयरपोर्ट लाइन विवाद, वीआईपी सर्विस पर बवाल


Last Updated:

मुंबई एयरपोर्ट पर करीना कपूर का कतार तोड़ते हुए एंट्री लेने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीड‍िया पर बवाल मच गया है; एक्स पर सेलिब्रिटी प्रिविलेज और पेड वीआईपी सर्विस को लेकर तीखी बहस छ‍िड़ गई है, हालांक‍ि करीना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Zoom

करीना कपूर की वीआईपी एयरपोर्ट एंट्री से सोशल मीड‍िया पर बवाल मच गया है.

Kareena kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. मुंबई एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक पर उनकी एक वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें वे लंबी कतार को छोड़कर सीधे सिक्योरिटी गेट की ओर जाती दिख रही हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही एक्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और कुछ लोग करीना कपूर और इस देश के सिस्टम को खरी-खोटी सुनाने लगे.

वीडियो पर एक यूजर ने पोस्ट किया, ‘करीना कपूर ने लाइन तोड़ दी और सीधे गेट पर पहुंच गईं. सेलिब्रिटी को यह विशेषाधिकार किसने दिया? बाकी पैसेंजर्स के फ्लाइट भी अर्जेंट होते हैं. यह नाइंसाफी है.’

पोस्ट को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और कमेंट्स में दो फाड़ हो गए. कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. एक ने लिखा, ‘घिनौना है… वो किसी से बेहतर नहीं हैं.’ दूसरे ने कहा, “सरकार के अधिकारी को उन्हें रोकना चाहिए था. सेलिब्रिटी का अहंकार और हम आम लोग ही उन्हें स्टार बनाते हैं.’





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img