6500mAh बैटरी और LED लाइट वाला फोन! आज लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro ने मचाई सनसनी


इनफिनिक्स नोट 60 प्रो आज भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है. फोन की लॉन्चिंद दोपहर 12 बजे होगी. लॉन्च से पहले ही इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. ये स्मार्टफोन खास तौर पर अपने यूनिक डिजाइन, बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें एक खास Active Matrix LED सिस्टम दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है. इस LED सेटअप में 288 छोटे-छोटे पिक्सल्स हैं, जो कॉल, मैसेज, चार्जिंग स्टेटस, टाइम और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी बिना फोन अनलॉक किए दिखा सकते हैं. साथ ही इसमें कस्टम लाइटिंग पैटर्न और NFC के जरिए इंटरैक्शन का फीचर भी मिलता है, जो यूजर एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाता है.

यह फोन Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown जैसे कलर ऑप्शन्स में आएगा. कंपनी ने इसमें प्रीमियम मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है, जिससे इसकी मजबूती और लुक दोनों बेहतर हो जाते हैं.

डिस्प्ले की बात करें तो इनफिनिक्स Note 60 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है और इसमें Always-On Display का फीचर भी मौजूद है.

मिलेगी 8जीबी रैम और दमदार प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. फोन में 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग स्मूद रहेगी.

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Cam, Super Night, Vlog जैसे कई मोड्स सपोर्ट करता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाते हैं.

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-axis लीनियर मोटर और IR ब्लास्टर भी मौजूद है.

ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें JBL ट्यूनड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res ऑडियो और DTS सपोर्ट करते हैं. कीमत को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. अब देखना ये है कि लॉन्चिंग के बाद ये फोन कितने दाम में आता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img