CM Yogi Adityanath Bengal Rally 2026 : ‘यूपी में माफिया जहन्नुम गए, बंगाल में भी जाएंगे’, योगी की बंगाल में ‘बुलडोजर’ वाली एंट्री, TMC खेमे में खलबली


Last Updated:

CM Yogi Adityanath Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धमाकेदार एंट्री की है. सोनामुखी और नंदकुमार रैली में उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. कांथी दक्षिण में भी इसी अंदाज में ‘बुलडोजर बाबा’ बरस सकते हैं. योगी ने रविवार को कहा बंगाल अब ‘अव्यवस्था और भ्रष्टाचार’ से मुक्त होकर ‘सुशासन’ की नई राह पर चल पड़ा है. जानिए योगी की रैलियों की 10 बड़ी बातें.

Zoom

बंगाल में सीएम योगी आदित्यनाथ की दहाड़.

कोलकाता. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बंगाल चुनावी रण में आगमन होते ही राजनीतिक पारा उफान पर है. सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण में आयोजित जनसभाओं में योगी ने ममता सरकार की घेराबंदी करते हुए बंगाल की जनता से ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. रैलियों में योगी का स्वागत किसी सुपरस्टार की तरह हो रहा है. आलम यह है कि मंच पर उनके पहुंचते ही जनता ‘जय श्री राम’ और ‘योगी-योगी’ के नारों के साथ ‘बुलडोजर की जरूरत’ के नारे लगा रही है. 2021 के चुनावों में भी योगी की रैलियों का ‘स्ट्राइक रेट’ बेहतर रहा था, और इस बार भी भाजपा को उम्मीद है कि योगी का यह ‘आक्रामक अंदाज’ टीएमसी के गढ़ को ढहाने में मील का पत्थर साबित होगा.

योगी आदित्यनाथ के भाषण की 10 बड़ी बातें

परिवर्तन की राह पर बंगाल: योगी ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता अब अव्यवस्था, अराजकता और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार चुकी है और ‘सुशासन’ की सरकार बनाने को तैयार है.

डबल इंजन का कमाल: उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग का जाल बिछा है. बंगाल भी अब इस विकास यात्रा का हिस्सा बनेगा.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img