Last Updated:
America-Iran Talk Expainer: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद लगाए बैठी दुनिया के लिए इस्लामाबाद से बेहद ही बुरी खबर आई है. अमेरिकी उपराष्ट्रति जेडी वेंस ने शांति वार्ता के टूटने का ऐलान कर दिया है. वेंस ने कहा कि वे अच्छी नीयत से पाकिस्तान आए थे, लेकिन ईरान ने हमारी बातों को मानने से इनकार कर दिया है. शांति वार्ता भंग होने से जुड़ा यह पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के चेहरे पर जोरदार तमाचे से कम नहीं है.
अमेरिका-ईरान के बीच शांति वर्ता टूट गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लिए बड़ा झटका है. (फोटो: Reuters)
America-Iran Talk Expainer: वेस्ट एशिया में पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से जंग चल रही है. इससे पूरी दुनिया में उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो गई. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इस वजह से एशिया से लेकर यूरोप तक में तेल और गैस की आपूर्ति चरमरा गई है. ऐसे में ईरान जंग को रुकवाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर प्रयास शुरू किए गए थे, लेकिन इन कोशिशों को रविवार 12 अप्रैल 2026 को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता के टूटने का ऐलान कर दिया. इससे पूरी दुनिया सन्न रह गई. वेंस ने कहा कि तेहरान ने उनकी बातों को मानने से इनकार कर दिया. दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि अमेरिका उसपर अपनी शर्तें जबरन थोप रहा था. इस खींचतान में पश्चिम एशिया में शांति की क्षीण से उम्मीद भी खत्म हो गई है. अब ईरान जंग के और विध्वंसक होने की आशंका गहरा गई है. इन तमाम घटनाक्रमों ने पाकिस्तानी लीडरशिप की नकाबिलियत को एक बार फिर से दुनिया के सामने उजागर कर दिया है. अमेरिका-ईरान वार्ता का टूटना पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के गाल पर जोरदार चांटे की तरह है. पिछले 24 घंटे में ही दुनिया ने पाकिस्तान की औकात देख ली.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें





