अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: ‘हम किसी समझौते तक नहीं पहुंचे’, जेडी वेंस का ऐलान – america iran peace talk usa vice president JD Vance press conference


Last Updated:

America-Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के प्रतिन‍िधि फिलहाल पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद में जुटे हैं. दोनों पक्षों के बीच अभी तक 14 घंटों तक बातचीत हुई है. हालांकि, इससे अभी तक कुछ हासिल नहीं हो सका है. दोनों पक्षों की ओर से मांगें रखी गई हैं, जिनपर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है. इसमें कितनी सफलता मिलती है, यह आने वाले वक्‍त में ही पता चल सकेगा.

Zoom

America-Iran Peace Talk: ईरान जंग से पूरी दुनिया में उथल-पुथल की स्थिति है. होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से एनर्जी क्राइसिस जैसे हालात बन गए हैं. ऐसे में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को समाप्‍त करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी क्रम में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि पहले दौर की वार्ता में कुछ हासिल नहीं हो सका है. अमेरिका और ईरान अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. शांति वार्ता पर स्थिति को स्‍पष्‍ट करने के लिए अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस खुद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की है. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि अभी हम किसी समझौते तक नहीं पहुंचे हैं. जेडी वेंस का यह स्‍पष्‍टीकरण क्षेत्र में शांति की आस लगाए बैठी दुनिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img