पश्चिम बंगाल चुनावः वाममोर्चा ने 192 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट


राज्यसभा में भट्टाचार्य का कार्यकाल चार अप्रैल को समाप्त होगा। वह 2005 से 2010 तक कोलकाता के महापौर रहे थे। वाममोर्चा ने जिन 192 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें सीपीएम 142, फारवार्ड ब्लॉक 21, रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 14, आरसीपीआई एक और एमसीपी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

बोस ने बताया कि 28 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है और शेष सीटों के लिए और अधिक महिलाओं के नाम घोषित किए जाएंगे। बोस ने कहा कि भाकपा (मार्क्सवादी लेनिनवादी)-लिबरेशन और इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) सहयोगी के रूप में उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि इनके अलावा, वाम मोर्चे की सूची में कुछ निर्दलीय और महत्वपूर्ण नाम भी शामिल होंगे।

वाम मोर्चा के साथ सीट-साझाकरण व्यवस्था में 2021 के विधानसभा चुनाव में उतर चुके आईएसएफ ने दक्षिण 24 परगना में केवल एक सीट- भांगर पर जीत हासिल की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img