Xiaomi 17 में 100W फास्ट चार्जिंग और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, कीमत 89,999 रुपये से शुरू, इस दिन है पहली सेल


चीनी टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी 17 लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने अपने प्रीमियम मॉडल शाओमी 17 Ultra के साथ पेश किया है. यह स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है. गौरतलब है कि इस फोन को चीन में पहले 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में यह 6,330mAh बैटरी के साथ आया है.

फोन में Leica द्वारा ट्यून किया गया 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है और इसमें वायर्ड व वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है.

भारत में शाओमी 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है. इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 99,999 रुपये में मिलेगा. यह स्मार्टफोन ब्लैक, आईस ब्लू और वेंचर ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा. इसकी बिक्री 18 मार्च से अमेज़न, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी के ‘Never Run Out’ ऑफर में ग्राहकों को 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा. इसके अलावा 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर में 9,999 रुपये का फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लाने मुफ्त दिया जाएगा.

खरीदारों को कुछ अडिशनल डिजिटल बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिनमें स्पॉटिफाई प्रीमियम के 4 महीने, यूट्यूब प्रीमियम के 3 महीने, गूगल AI प्रो के 3 महीने और Reliance Jio के 31,500 रुपये तक के फायदे शामिल हैं.

शाओमी 17 के स्पेसिफिकेशंस
अगर फीचर्स की बात करें तो शाओमी 17 में 6.3 इंच CrystalRes OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोलूशन 2656×1220 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इसमें HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है, जो एड्रीनो GPU और क्वालकॉम AI इंजन के साथ आता है. इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. कंपनी ने इसमें 3D आईसलूप कूलिंग सिस्टम भी दिया है, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और इसमें कंपनी का नया HyperAI सूट भी दिया गया है. इस AI फीचर में AI राइटिंग, AI स्पीच रिकग्निशन, AI सर्च, AI डायनेमिक वॉलपेपर और सर्किल टू सर्च जैसे टूल्स शामिल हैं.

कैमरा सेक्शन में शाओमी 17 में Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) तक सपोर्ट करता है.

बैटरी की बात करें तो शाओमी 17 में 6,330mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड हाईपरचार्ज और 50W वायरलेस हाईपरचार्ज सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C (USB 3.2 Gen 1) पोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स हैं. यह स्मार्टफोन IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है और इसका वजन करीब 191 ग्राम है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img