Sam Altman House Attacked: Open AI Chat GPT – OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला गेट पर लगी आग


Last Updated:

Sam Altman Ke Ghar Par Hamla: ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपेन-AI के CEO सैम ऑल्टमैन को लेकर बड़ी खबर आई है. सैन फ्रांसिस्को में सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला किया गया है. एक शख्स ने पेट्रोल बम से हमला किया, जिससे उनके घर के दरवाजे पर आग लग गई. घर का एक हिस्सा जल गया. लेकिन अच्छी बात रही कि कोई घायर नहीं हुआ. बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध को को ओपेन एआई हेडक्वार्टर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

सैम ऑल्टमैन.

Sam Altman House Attack: अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर हमले की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह हमला शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब आरोपी ने ऑल्टमैन के घर पर मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंका और मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक इस हमले में घर के बाहरी गेट का एक हिस्सा जल गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग ने बताया कि घटना नॉर्थ बीच इलाके की एक रिहायशी संपत्ति में हुई. बाद में OpenAI के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह घर सैम ऑल्टमैन का ही था. OpenAI कंपनी ने ही चैट जीपीटी को बनाया है.

ऑफिस पर भी करने वाला था हमला

पुलिस ने करीब एक घंटे बाद आरोपी को OpenAI के मुख्यालय के पास गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक वह वहां भी इमारत को आग लगाने की धमकी दे रहा था. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है. OpenAI ने कहा है कि वह इस मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहा है. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया गया है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब OpenAI और उसके सीईओ को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. पिछले कुछ महीनों में कंपनी के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन और धमकी भरी घटनाएं सामने आई हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनिया भर में बहस तेज है और OpenAI के अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ जुड़ाव को लेकर भी आलोचना हो रही है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img