नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो देश इजरायल और उसकी सेना, आईडीएफ की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, वे भव‍िष्‍य में हमारे साझेदार नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा क‍ि हम इजरायल या हमारी सेना पर हमला करने वालों के सामने चुप नहीं रहेंगे। स्पेन ने हमारे हीरो (आईडीएफ) सैन‍िकों को बदमान क‍िया है, जो पूरी दुनिया की सबसे नैतिक सेना के सैनिक हैं, इसलिए मैंने स्पेन के प्रतिनिधियों को किरयात गत में कोऑर्डिनेशन सेंटर से हटाने का निर्देश दिया है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img