Last Updated:
Weight Loss Ayurvedic Tips : फाइबर मैक्सिंग (डाइट में फाइबर बढ़ाना) का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसमें लोग अपनी डाइट में अचानक फाइबर की मात्रा बढ़ा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक खतरनाक प्रवृत्ति है. लोग फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करके वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिना सही जानकारी और संतुलन के यह प्रयास नुकसान पहुंचा सकता है. अंबाला आयुर्वेदिक चिकित्सक जितेंद्र वर्मा बताते हैं कि हर महीने 15 से 20 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों को अचानक डाइट बदलने के कारण गैस, पेट दर्द, सूजन और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
अंबाला. तेजी से बदलती जीवनशैली और फिट रहने की बढ़ती चाहत के बीच आजकल लोग वजन घटाने या बढ़ाने के लिए शॉर्टकट तरीकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. पहले जहां लोग केवल प्रोटीन पर फोकस कर रहे थे. अब “फाइबर मैक्सिंग” यानी डाइट में फाइबर बढ़ाने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसमें लोग अपनी डाइट में अचानक फाइबर की मात्रा बढ़ा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विशेषज्ञ इसे एक खतरनाक प्रवृत्ति मान रहे हैं, जो सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है. लोग फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करके वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिना सही जानकारी और संतुलन के यह प्रयास नुकसान पहुंचा सकता है.
लोकल 18 से अंबाला सरकारी अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वर्मा कहते हैं कि वजन बढ़ाने या घटाने के लिए अगर कोई फाइबर डायट नहीं भी ले रहा है तो उसकी इतनी ज्यादा जरूरत नहीं है, लेकिन शरीर की अग्नि को नियंत्रित (बैलेंस) रखना बहुत ज्यादा जरूरी है. अगर किसी को वजन घटाना है तो उसे गर्म पानी का सेवन करना होगा, क्योंकि वह व्यक्ति के शरीर में अग्नि को बढ़ाएगा और उसकी ऊर्जा बढ़ने से वजन घटेगा. आयुर्वेद में दूसरा फार्मूला है कि अगर किसी व्यक्ति को वजन बढ़ाना है तो उसे खाना खाने से पहले पानी का सेवन करना होगा. शरीर को मेंटेन रखने के लिए खाना खाने के कुछ देर बाद पानी का सेवन कर लेना चाहिए.
डॉ. जितेंद्र कहते हैं कि वजन को घटाने के लिए खाना खाने के बाद ही पानी पी लेना चाहिए. यह तरीका शरीर को मेंटेन रखने के लिए कारगर है. वजन घटाने के लिए अजवाइन, सौंफ, सौंठ और धनिया का उपयोग भी सकते हैं. सौंठ 10 ग्राम लेनी है बाकी तीनों चीज 50-50 ग्राम मिलाकर चूर्ण बना लें. खाना खाने के बाद दिन में तीन बार इस चूर्ण का सेवन आधा-आधा चम्मच पानी के साथ करना है. लोग वजन बढ़ाने के लिए चीनी का उपयोग ज्यादा करने लगते हैं, लेकिन वह बिल्कुल भी सही नहीं है. गुड़ का उपयोग कर सकते हैं.
हर महीने 15 से 20 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों को अचानक डाइट बदलने के कारण गैस, पेट दर्द, सूजन और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रभावित होकर बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के अपनी डाइट में बड़े बदलाव कर लेते हैं, जो उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है, इसलिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपने खान-पान में बदलाव करें. फाइबर शरीर के लिए आवश्यक जरूर है, लेकिन इसकी मात्रा और सेवन का तरीका सही होना चाहिए. अचानक अधिक फाइबर लेने से पेट में ऐंठन, भारीपन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गलत डाइट किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा सकती है, जो लंबे समय में गंभीर रूप ले सकती हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें





