‘यहां से दफा हो जाओ’, TMC नेताओं से चुनाव आयोग, डेरेक ओ’ब्रायन का CEC पर गंभीर आरोप


ओ’ब्रायन ने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि संविधान क्लब में शाम करीब 4:30 बजे के सभी बीजेपी विरोधी दलों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें इस मुद्दे को विस्तार से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब वे बैठक में पहुंचे, तो शुरुआत में ही यह कहा गया कि उनका प्रतिनिधिमंडल अधिकृत नहीं है, जबकि वे पूरी तरह अधिकृत होकर गए थे। इसके बाद जब उन्होंने अपने मुद्दे रखने शुरू किए, तो उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया गया।

 ओ’ब्रायन ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की निष्पक्षता बेहद जरूरी है और अगर इस पर सवाल उठते हैं, तो यह पूरे सिस्टम के लिए चिंता की बात है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img