रियलमी का नया फोन, बैटरी इतनी बड़ी कि दिनभर चार्ज की चिंता खत्म, कम कीमत में कई खास फीचर्स


रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी C100 5G थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की C सीरीज का लेटेस्ट फोन है, जिसे चुपचाप ई-कॉमर्स साइट्स पर लिस्ट करके पेश किया गया है. सबसे पहले कीमत की बात करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 6,999 THB (लगभग ₹20,000) रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब ₹21,000 में उपलब्ध होगा. यह फोन 22 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

बैटरी है सबसे कमाल-इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ आप पूरे दिन आराम से फोन चला सकते हैं. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहेगी. साथ ही इसमें 900 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है.

दमदार कैमरा भी…
कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है. वहीं फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ठीक-ठाक है.

इसके अलावा फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है.

रियलमी C100 5G एक बेस्ट बैटरी स्मार्टफोन है, जो लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है. अगर आप ₹20,000 के आसपास एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img