ईरान को तबाह करने की ट्रंप की धमकी के बीच ईरानी राष्ट्रपति बोले- 1 करोड़ 40 लाख ईरानी कुर्बान होने को हैं तैयार


रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

इस बीच इजरायल की ओर से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। आईडीएफ ने मंगलवार को लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें। ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार सेना का मानना है कि आतंकी गतिविधियों के लिए रेल मार्ग का उपयोग किया जाता है।

आईडीएफ ने मंगलवार को एक्स पर बयान जारी कर कहा, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरान समय) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। ट्रेन और रेलवे लाइनों के पास मौजूदगी आपको खतरे में डाल सकती है।”

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का समय दिया है, लेकिन इजरायल की चेतावनी उससे करीब 6.5 घंटे पहले खत्म हो जाएगी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img