Fish Farming Alongside Agriculture: कम समय में अधिक मुनाफा देने वाले व्यवसायों में मछली पालन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बाराबंकी जिले के हरख ब्लॉक के मानपुर गांव निवासी अनिल कुमार इसका सफल उदाहरण है. वे खेती के साथ-साथ मछली पालन कर सालाना करीब 4 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे है. अपने तालाबों में वह रोहू, कतला और पंगेशियस प्रजाति की मछलियां पालते है. जिनकी बाजार में अच्छी मांग रहती है. अनिल कुमार बताते है कि एक तालाब में पंगेशियस मछली करीब 5 महीने में तैयार हो जाती है, जबकि देशी कतला को 12 महीने लगते है. एक तालाब पर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये खर्च आता है. दो तालाबों में करीब 8 हजार मछली के बच्चे डाले जाते है. जिनकी कीमत 2 से 2.5 रुपये प्रति बच्चा होती है. दाना महंगा होने के बावजूद अन्य फसलों की तुलना में मुनाफा अधिक मिलता है.





