क्या iPhone Fold बदल देगा स्मार्टफोन मार्केट? लीक में दिखा iPhone Fold का फाइनल डिजाइन! कैसे होगा अलग


ऐपल आईफोन फोल्ड को लेकर पिछले साल से ही लगातार चर्चाएं हो रही हैं, और अब इसके डिजाइन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. ताजा लीक रेंडर्स ने इस अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन की झलक दिखा दी है, जिससे इसके डिजाइन और फॉर्म फैक्टर को लेकर काफी कुछ साफ हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल अपने पहले फोल्डेबल फोन को आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकता है. लीक डिजाइन रेंडर X (पहले Twitter) पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस बार कुछ अलग करने की तैयारी में है.

कैसा होगा डिजाइन?

रेंडर के मुताबिक, आईफोन फोल्ड का डिजाइन पारंपरिक फोल्डेबल फोन से अलग हो सकता है. जहां बाजार में मौजूद कई फोल्डेबल्स जैसे सैमसंग Galaxy Z Flip फ्लिप-स्टाइल डिजाइन के साथ आते हैं, वहीं कुछ डिवाइस जैसे मसंग गैलेक्सी Z फोल्ड बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन अपनाते हैं.

फोटो क्रेडिट: Majin/X

ऐपल का यह नया डिवाइस बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है, लेकिन इसमें एक बड़ा फर्क देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इसमें फ्रंट स्क्रीन दूसरे फोल्डेबल्स की तुलना में ज्यादा बड़ी होगी, जिससे यूजर्स को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों मोड में बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, ये फोन बेहद पतले 4.5mm डिजाइन के साथ आ सकता है. इसके अलावा इसमें नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है, जो आईफोन 18 Pro सीरीज में भी देखने को मिलेगा.

बैटरी की बात करें तो इसका साइज 5300mAh से 5800mAh के बीच हो सकता है, जो फोल्डेबल डिवाइस के लिए काफी बड़ा माना जाएगा.

क्या होगा खास?
आईफोन फोल्ड ऐपल के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. बड़ा डिस्प्ले, पतला डिजाइन और पावरफुल चिपसेट इसे मार्केट में अलग पहचान दे सकते हैं.

हालांकि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले ये ध्यान में रखें कि यह सभी जानकारी फिलहाल लीक पर बेस्ड है. असली तस्वीर तभी सामने आएगी जब ऐपल इसे ऑफिशियल तौर पर लॉन्च करेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img