Last Updated:
ऐपल ने iOS 18 यूजर्स के लिए बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है जो खतरनाक DarkSword हैकिंग टूल से बचाता है. यह टूल सिर्फ वेबसाइट विजिट से ही डेटा चोरी कर सकता है. जानिए कैसे सुरक्षित रहें और तुरंत अपडेट क्यों जरूरी है…
iPhone यूजर्स सावधान! DarkSword चुपचाप चुरा सकता है आपका डेटा.
नए-नए साइबर खतरों के बीच ऐपल ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक अहम सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. यह अपडेट खास तौर पर खतरनाक हैकिंग टूल DarkSword से बचाने के लिए लाया गया है, जो बिना किसी क्लिक के सिर्फ एक वेबसाइट विजिट से आपके डिवाइस का डेटा चुरा सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DarkSword एक एडवांस्ड हैकिंग टूल है जो iOS 18 और iPadOS 18.4 से 18.7 तक चलने वाले डिवाइस को टारगेट करता है. यह टूल यूजर के मैसेज, ब्राउज़र हिस्ट्री, लोकेशन डेटा और यहां तक कि क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी भी चुरा सकता है. सबसे खतरनाक बात यह है कि ये हमला बिना किसी ऐप डाउनलोड किए या लिंक क्लिक किए भी हो सकता है.
ऐपल का यह नया सिक्योरिटी अपडेट इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ पुराने डिवाइस ही नहीं, बल्कि सभी iOS 18 यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. जिन यूजर्स ने ऑटो-अपडेट ऑन कर रखा है, उनके डिवाइस में यह अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा. हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा.
कैसे रहें सेफ?
ऐपल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को जल्द से जल्द अपडेट करें. इसके लिए Settings में जाकर General > Software Update पर क्लिक करें और लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें. इसके अलावा, Apple का ‘Lockdown Mode’ फीचर भी इस तरह के एडवांस्ड साइबर अटैक से बचाने में मदद करता है.
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि DarkSword जैसे टूल्स अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं, खासकर तब जब उनका कोड पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर लीक हो जाता है. इससे हैकर्स के लिए इन्हें इस्तेमाल करना और आसान हो जाता है.
अगर आप iPhone या iPad इस्तेमाल करते हैं, तो इस खतरे को हल्के में न लें. एक छोटा सा अपडेट आपके पर्सनल डेटा, बैंकिंग जानकारी और प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकता है. सुरक्षा के मामले में देरी करना भारी पड़ सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





