Glowing Skin Tips: दाग-धब्बे और टैनिंग से छुटकारा पाएं, घर पर ही बनेगा ग्लोइंग चेहरा, जानिए आसान टिप्स


Last Updated:

दाग-धब्बे, टैनिंग और डार्क सर्कल्स अक्सर हमारी स्किन की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं. लेकिन इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स या टोनर की जरूरत नहीं है. हल्दी-दही, एलोवेरा जेल, बेसन-दूध पैक और खीरे के रस जैसे सरल और प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप अपना चेहरा साफ, चमकदार और ग्लोइंग बना सकते हैं.

अगर आप दाग-धब्बे और चेहरे की टैनिंग से बचना चाहते हैं, तो इसका उपाय आपके घर पर मौजूद है. इसके लिए बस हल्दी और दही की जरूरत होती है. इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और हल्के हाथों से चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं. फिर चेहरे को धो लें. देखते ही देखते दाग-धब्बे और टैनिंग कम हो जाएंगे और चेहरा साफ, चमकदार और सुंदर नजर आएगा.

photo gallery

चेहरे के लिए एलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं है. बाजार में कई कंपनियां इसके प्रोडक्ट बनाकर खूब कमा रही हैं, लेकिन आप घर पर ही इसका उपयोग करके अपनी त्वचा को नेचुरल बना सकते हैं. रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह उठकर धो लें. इससे आपका चेहरा साफ, ताज़ा और ग्लो करता हुआ दिखाई देगा.

photo gallery

फ्रेश और टाइट स्किन की कामना हर कोई करता है, लेकिन कई लोग मार्केट में मिलने वाले टोनर का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को और खराब कर लेते हैं. ऐसे में टोनर से बचें और हर रोज चेहरे पर गुलाब जल का स्प्रे करें. इससे आपकी स्किन फ्रेश, टाइट और स्वस्थ बनी रहेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

photo gallery

शादी या पार्टी के लिए महिलाएं तरह-तरह का मेकअप करती हैं, लेकिन कभी-कभी चेहरे का निखार नहीं आता. इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. बेसन और दूध का पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं. इससे तुरंत ब्राइटनेस आती है और धीरे-धीरे डेड स्किन भी हटने लगती है.

photo gallery

आंखों और चेहरे के डार्क सर्कल से कई लोग परेशान रहते हैं, लेकिन इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. खीरे का रस इन डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है. नियमित इस्तेमाल से आंखों के नीचे का कालापन गायब होता है और चेहरा ग्लो करने लगता है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपना चेहरा सुंदर और चमकदार बना सकते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img