9000mAh से भी बड़ी बैटरी वाला फोन आ रहा है! Vivo T5 Pro मचाएगा धमाल, मिलेगा 2 दिन का बैकअप!


Last Updated:

वीवो T5 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 120FPS गेमिंग सपोर्ट मिल सकता है. जानें इसकी कीमत और फीचर्स…

ख़बरें फटाफट

Zoom

144Hz डिस्प्ले और पावरफुल चिप के साथ आ रहा है Vivo T5 Pro. फोटो: Vivo T4 Pro

वीवो T5 Pro 5G को लेकर कंपनी ने भारत में टीज़र जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसका पेज लाइव हो चुका है, जिससे साफ है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री करेगा. इस बार वीवो इस फोन में खासतौर पर बैटरी और गेमिंग पर फोकस कर रहा है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बैटरी बताई जा रही है, जो इस प्राइस रेंज में बेहद बड़ी मानी जाती है. कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह फोन काफी स्लिम होगा. यानी यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ के साथ हल्का और स्टाइलिश डिजाइन भी मिलेगा.

गेमिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 120FPS गेमिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा. इससे BGMI, PUBG और दूसरे हाई-ग्राफिक्स गेम्स स्मूद चलेंगे. इसके अलावा फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों का अनुभव काफी बेहतर हो जाएगा.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है.

इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लीन बैक पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो वीवो इस फोन को भारत में ₹30,000 से ₹35,000 के बीच लॉन्च कर सकता है. इस रेंज में यह रियलमी और नथिंग जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है. अगर आप बड़ी बैटरी और गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो वीवो T5 Pro 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img