डोंगरगढ़: संध्या समय महावीर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में हनुमान जी के 5 निशान और ठाकुर जी की झांकी आगे बढ़ी। विवेक शर्मा, युवराज ठाकुर, ओम देशमुख, मुकुंद मोहन साहू और राहुल आंबेकर ने इसे लीड किया। श्री राम और हनुमान जी के जयकारों के बीच नगर भ्रमण करते हुए युवाओं ने तोरण, झंडे, गेट और लाइट्स से सजावट की।
गोल बाजार में कोल्ड फायर और आतिशबाजी से रथ का स्वागत हुआ। मुकुंद राज धुमाल धमतरी की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-जानकी और हनुमान जी के बाल स्वरूप बग्गी में विराजमान थे। धुमाल की धुन पर थिरकते युवा महावीर मंदिर पहुंचे, जहां रात्रि प्रसादी का आयोजन था।
मातृशक्ति, शक्ति वाहिनी और वरिष्ठजन भी शामिल हुए। शहर में पहली बार भजन क्लबिंग विथ हनुमान चालीसा का अनोखा आयोजन हुआ। पंडित आशीष तिवारी ने पूजन और चालीसा से शुरुआत की।
108 हनुमान नाम जाप के साथ माताएं-बहनें, युवा विश्व कल्याण और नगरवासियों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए शामिल हुए।
निखिल जैन, ट्विंकल पारख खेमका और मयूर मयंक बिंदल के मीठे भजनों पर क्लब जैसा माहौल बना। बबली नामदेव और रितेश सक्सेना ने चालीसा व संकल्प वितरण किया। शोभायात्रा में ओरछा के राम जी की झांकी का भी दर्शन हुआ।
दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। श्री हनुमान भक्त भंडारा समिति का विशाल महाप्रसाद भंडारा रहा आकर्षण का केंद्र। सेवा पंडाल में स्वल्पाहार और पेयजल वितरित किया गया। युवा समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। जय हनुमान!






