गूगल ने खत्म की सालों पुरानी समस्या, चंद सेकेंड में बदल सकेंगे Gmail ID, सेफ रहेगा सभी डेटा, देखें स्टेप्स


Last Updated:

गूगल ने Gmail यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे अब आप बिना डेटा खोए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकते हैं. जानिए कैसे काम करेगा यह नया फीचर और किन यूज़र्स को मिलेगा इसका फायदा…

ख़बरें फटाफट

Zoom

पुरानी Gmail ID से छुटकारा मिलेगा, Google ला रहा नया फीचर

गूगल ने आखिरकार जीमेल यूज़र्स की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है. अब जीमेल यूज़र्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे, वो भी बिना किसी डेटा लॉस के. कई लोगों के जीमेल ID पुराने समय के मजाक, निकनेम या अनप्रोफेशनल नामों पर बेस्ड होते हैं, जो जॉब या प्रोफेशनल काम में असहज स्थिति पैदा करते हैं.

पहले इस समस्या का समाधान सिर्फ नया अकाउंट बनाना था, जिसमें डेटा ट्रांसफर करना मुश्किल और रिस्की होता था. अब गूगल ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है.

क्या है नया फीचर?
इस नए फीचर के तहत यूज़र्स अपना @जीमेल.com यूज़रनेम बदल सकते हैं और उनका पूरा डेटा जैसे ईमेल, गूगल ड्राइव फाइल्स और फोटोज़ सुरक्षित रहेगा.

पुराना ईमेल एड्रेस डिलीट नहीं होगा, बल्कि वह एक ‘alias’ के रूप में काम करेगा. यानी आप पुराने और नए दोनों ईमेल ID से लॉगिन कर सकते हैं और मेल भेज-प्राप्त कर सकते हैं.

अभी किन यूज़र्स को मिलेगा?
फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका (US) के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. गूगल ने अभी यह साफ नहीं किया है कि भारत समेत अन्य देशों में यह कब तक रोलआउट होगा. लेकिन गूगल सपोर्ट पेज से मालूम हुआ है कि धीरे-धीरे ये सभी के लिए पेश किया जा रहा है.

क्या हैं लिमिट्स?

  • यूज़र साल में केवल एक बार ईमेल बदल सकता है
  • कुल मिलाकर 3 बार ही यूज़रनेम बदलने की अनुमति होगी
  • नया यूज़रनेम उपलब्ध होना जरूरी है
  • जरूरत पड़ने पर पुराने यूज़रनेम पर वापस जा सकते हैं

जीमेल ID कैसे बदलें?

  1. गूगल Account Settings खोलें
  2. ‘Personal Info’ सेक्शन में जाएं
  3. Username/Email ऑप्शन चुनें
  4. नया @जीमेल.com एड्रेस चुनें
  5. बदलाव कंफर्म करें
  6. यूज़र्स के लिए क्यों खास है यह अपडेट?

यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अपने पुराने या अनप्रोफेशनल ईमेल ID से छुटकारा चाहते थे. अब वे बिना डेटा खोए नया और प्रोफेशनल जीमेल एड्रेस इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img