बिजली बिल कम और कूलिंग ज्यादा, Hitachi से Blue Star तक, ये हैं ₹35,000 से कम वाले बढ़ियां Split AC


गर्मी की शुरुआत के साथ ही एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ जाती है. अब धूप तेज होने लगती है और ऐसे में घर या ऑफिस को ठंडा रखने के लिए एक अच्छा AC जरूरी हो जाता है. अगर आपका बजट ₹35,000 से कम है, तब भी बाजार में कई शानदार स्प्लिट AC उपलब्ध हैं. नए मॉडल न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं बल्कि 100% कॉपर कंडेंसर, कन्वर्टिबल कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स भी देते हैं. यहां हम हिटाची, LG, डायकिन, ब्लू स्टार, हाइसेंस और लॉयड जैसे बड़े ब्रांड्स के कुछ अच्छे AC के बारे में बता रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार कूलिंग दे सकते हैं.

हिटाची 1.5 Ton 3 Star एक्सपैंडेबल+ इन्वर्टर AC
हिटाची का ये 1.5 टन मॉडल मीडियम साइज के कमरे के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें एक्सपैंडेबल+ टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान के मुताबिक कूलिंग को एडजस्ट कर सकती है. इसमें 100% कॉपर कंडेंसर मिलता है जिससे AC की लाइफ लंबी रहती है और मेंटेनेंस कम लगता है.

इसके अलावा आईस क्लीन फीचर अंदर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है और ताजी हवा देता है. लगभग ₹32,999 की कीमत में आने वाला यह AC 4-वे स्विंग के साथ पूरे कमरे में बराबर कूलिंग देता है.

हाइसेंस और लॉयड के बजट AC
अगर आप लगभग ₹31,000 के आसपास AC लेना चाहते हैं तो हाइसेंस और लॉयड के 1.5 टन मॉडल अच्छे ऑप्शन हैं. हाइसेंस AC में 5-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मिलती है, जिसे रिमोट से कंट्रोल करके बिजली बचाई जा सकती है.

वहीं लॉयड AC में एंटी-वायरल फिल्टर दिया गया है, जो बैक्टीरिया और धूल के कणों को कम करता है. दोनों में PM2.5 फिल्टर भी मिलता है जो हवा को साफ रखने में मदद करता है. इनकी कीमत लगभग ₹30,990 से ₹31,990 के बीच है.

LG 1 Ton 4 स्टार डुअल इन्वर्टर AC
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए LG का 1 टन 4-स्टार AC एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें AI कन्वर्टेबल 6-in-1 कूलिंग फीचर दिया गया है, जो सेंसर की मदद से कमरे में मौजूद लोगों के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकता है. डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के कारण ये काफी शांत चलता है और बिजली की भी बचत करता है. इसमें HD फिल्टर और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन भी मिलता है. इसकी कीमत लगभग ₹34,490 है.

ब्लू स्टार 1 Ton 5 Star Wi-Fi Smart AC
अगर आप स्मार्ट फीचर्स वाला AC चाहते हैं तो ब्लू स्टार का यह 5-स्टार मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप मोबाइल ऐप के जरिए घर पहुंचने से पहले ही AC चालू कर सकते हैं. इसमें DigiQ Hepta Sensors दिए गए हैं जो कमरे का तापमान सही तरीके से कंट्रोल करते हैं. 5-स्टार रेटिंग के कारण यह बिजली की खपत भी कम करता है. इसकी कीमत लगभग ₹34,790 है.

डायकिन 1.5 Ton 3 Star Inverter AC
एयर कंडीशनिंग की दुनिया में डायकिन को काफी भरोसेमंद माना जाता है. लगभग ₹34,490 कीमत वाले इस मॉडल में Coanda Airflow टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ठंडी हवा सीधे आप पर न आकर पूरे कमरे में फैलती है. इसके साथ DewClean टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो AC के अंदर जमी नमी और फफूंदी को साफ करती है. ट्रिपल डिस्प्ले और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षा के कारण इसमें अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img