क्या है मामला
इस मामले में 8 फरवरी को जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पाकिस्तान समर्थक और आतंकवाद समर्थक पोस्टर लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए जाने की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की जिम्मेदारी विशेष शाखा को सौंप दी थी। इससे पहले इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें अधिकांश बांग्लादेशी नागरिक बताए गए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार ये लोग कथित रूप से फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।





