रोशनी से होगा कीटों का सफाया! लाइट ट्रैप तकनीक अपनाएं किसान, कम लागत में सुरक्षित होगी फसल


होमवीडियोकृषि

रोशनी से होगा कीटों का सफाया! लाइट ट्रैप तकनीक अपनाएं किसान, सुरक्षित होगी फसल

X

रोशनी से होगा कीटों का सफाया! लाइट ट्रैप तकनीक अपनाएं किसान, सुरक्षित होगी फसल

 

arw img

Light Trap Technology: खेती की बढ़ती लागत और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से परेशान किसानों के लिए ‘लाइट ट्रैप’ तकनीक कारगर विकल्प बन रही है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. हादी हुसैन खान के अनुसार यह प्रकाश आधारित वैज्ञानिक तरीका है. जिसमें कीट रोशनी की ओर आकर्षित होकर नष्ट हो जाते है. खेत में ऊंचाई पर बल्ब लगाया जाता है और नीचे पानी से भरा टब रखा जाता है. जिसमें थोड़ा तेल मिलाया जाता है. रोशनी से आकर्षित कीट टकराकर पानी में गिरते है और डूब जाते है. बरसात के मौसम में यह तकनीक खासतौर पर प्रभावी रहती है. किसान 8-10 स्थानों पर इसे लगाकर बड़ी संख्या में वयस्क कीटों को नियंत्रित कर सकते है. यह तरीका सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है. इससे रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत कम होती है. मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और कम लागत में बेहतर पैदावार मिलती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img