पंजाब की नर्स से हरियाणा के नूंह में रेप, धर्म बदलने का दवाब भी बनाया, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार


Last Updated:

पंजाब की 25 साल की एक नर्स को हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में ट्रक ड्राइवर ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. आरोपी ट्रक चालक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था और दोनों होटल में मिले. हालांकि, बाद में युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पंजाब की 25 साल की एक नर्स को नूंह गांव में ट्रक ड्राइवर ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा.

नूंह. हरियाणा के नूंह में पंजाब की 25 साल की एक नर्स को नूंह गांव में ट्रक ड्राइवर ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया. नर्स ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा करके उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला. जब उसने मना किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी.

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता किसी तरह शनिवार रात भाग गई और फिरोजपुर झिरका शहर के पुलिस थाने पहुंची, जहां एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर जहीर (20 साल) को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी नूंह जिले के धोंध गांव का रहने वाला है. उसे रविवार को नूंह की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, इस संबंध 28 मार्च को फिरोजपुर झिरका सिटी में हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 की तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जाहिर ने पहले उनसे ऑनलाइन दोस्ती की और इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर बुलाया, जहां एक होटल में उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया था. सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img