Health Tips: गैस-एसिडिटी से परेशान हैं? रोजाना ऐसे चबाएं पान के पत्ते, मिलेंगे गजब के फायदे


Last Updated:

Betel Leaf Eating Benefits: पाचन तंत्र कमजोर होने पर गैस, पेट फूलना, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. पान का पत्ता पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है. इसे चबाने से लार बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे भोजन पचाने में आसानी होती है. पान का पत्ता पेट के अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. हालांकि इसका सेवन सादा और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खान-पान की आदतें तेजी से बदल रही हैं. घर का सादा और पौष्टिक भोजन छोड़कर लोग बाहर के तेल-मसाले वाले फास्ट फूड की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. इसके साथ ही देर रात तक जागना, मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल, मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या ने पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. इसी कारण आज गैस, पेट फूलना, एसिडिटी, कब्ज, अपच और भूख न लगने जैसी समस्याएं हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही हैं और यह आम समस्या बनती जा रही है.

News18

पाचन तंत्र कमजोर होने का असर केवल पेट तक सीमित नहीं रहता. जब भोजन सही तरीके से नहीं पचता तो शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और सुस्ती महसूस होने लगती है. इसके साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं. आयुर्वेद के अनुसार अच्छी सेहत के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी माना जाता है. ऐसे में पान का पत्ता एक सरल और प्राकृतिक उपाय माना जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

News18

पान का पत्ता चबाने से मुंह में लार बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जो भोजन को तोड़ने और पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. पान का पत्ता गैस, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याओं में भी राहत देने में सहायक माना जाता है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तेल और फाइबर आंतों की गतिविधि को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर पाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

News18

इसके अलावा पान का पत्ता पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को भी नियंत्रित करता है। इससे सीने में जलन, खट्टी डकार और एसिडिटी से राहत मिल सकती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन रसों को बढ़ाकर भूख बढ़ाने में भी मदद करता है पान का पत्ता मुंह और दांतों की सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं,

News18

पान के पत्ते में मौजूद गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मसूड़ों की सूजन, मुंह की बदबू और दांतों से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि पान का सेवन हमेशा सादा ही करना चाहिए. इसमें तंबाकू, सुपारी या केमिकल युक्त चीजें मिलाने से शरीर को नुकसान हो सकता है. इसलिए यदि पान के पत्ते का सही और सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक और फायदेमंद उपाय साबित हो सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img