Last Updated:
पानी पीने के लिए कुछ लोग प्लास्टिक की बोतल, तो कोई तांबे या स्टील की बोतल खरीदते हैं. घर से बाहर जाते समय वॉटर बॉटल अधिकतर लोग अपने बैग में लेकर चलते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किस तरह की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है? यदि आप भी तांबे या स्टील की बोतल में पानी पीते हैं तो यहां जान लें दोनों में से किसमें पानी पीना होता है अधिक बेहतर.
कौन सा बोतल है पानी पीने के लिए हेल्दी तांबे का या स्टील का?
स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी पर्याप्त पानी पीना है, उतना ही महत्वपूर्ण सही तरीके और सही बर्तन में पीना भी है. विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की बोतल का चुनाव हमारी सेहत पर असर डाल सकता है. आजकल लोग प्लास्टिक की बोतलों को छोड़ तांबे और स्टील की बोतलों का इस्तेमाल कर रहे है. दोनों ही विकल्प सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन उनके गुण और लाभ अलग-अलग हैं.
तांबे की बोतलों को आयुर्वेद में बहुत अहम माना जाता है. तांबे में प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, तांबे की बोतल में पानी को कुछ घंटे रखने पर पानी तांबे के सूक्ष्म तत्वों को सोख लेता है, जिससे पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा, तांबे के पानी से पाचन क्रिया भी तेज होती है और शरीर में थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. तांबे के तत्व शरीर में जरूरी एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो भोजन को जल्दी और सही तरीके से पचाने में मदद करते हैं.
तांबे की बोतल का सही तरीके से रखरखाव भी जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए और इसके लिए नींबू, नमक या सिरके वाले घोल का उपयोग किया जा सकता है. धोने के बाद बोतल को पूरी तरह सुखा लेना चाहिए.
स्टेनलेस स्टील की बोतलें रोजमर्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं. ये बोतलें टिकाऊ, सुरक्षित और साफ करने में आसान होती हैं. स्टील की बोतलों में कोई हानिकारक रसायन या गंध नहीं आती. ये बोतलें पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रख सकती हैं.
स्टील की बोतलों की सफाई भी आसान है. इन्हें साधारण साबुन और पानी से धोया जा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
कांच की बोतलें भी एक सुरक्षित विकल्प हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रासायनिक पदार्थों से बचना चाहते हैं. कांच पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है और मिनरल वॉटर पीने के लिए सुरक्षित माना जाता है. हालांकि यह रोजमर्रा के उपयोग में उतनी टिकाऊ नहीं होती और इसे संभालकर रखना पड़ता है.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें





