ओप्पो ला रहा है 20x तक साफ ज़ूम वाला फोन, क्लिक होंगी DSLR जैसी फोटो, मिलेगा 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी


ओप्पो जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो Find X9 Ultra लॉन्च करने वाला है, जो अप्रैल में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कैमरा फीचर्स को टीज़ किया है, जिससे साफ है कि यह फोन खासतौर पर फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है.

ओप्पो Find X9 अल्ट्रा की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है. कंपनी के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल का 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसे ‘built-in teleconverter’ कहा जा रहा है. ये बिना किसी एक्स्ट्रा लेंस के 10x ऑप्टिकल ज़ूम देगा, जो इसे बाकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है.

कंपनी का दावा है कि यह कैमरा 20x तक ‘ऑप्टिकल क्वालिटी जूम’ देने में सक्षम होगा, जिससे दूर की चीजें भी साफ और डिटेल में कैप्चर की जा सकेंगी.

फोन में हैसेलब्लेड ब्रांडेड कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें दो 200MP सेंसर और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है. इसके अलावा, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है. कैमरा में सैमसंग ISOCELL सेंसर और बेहतर OIS सपोर्ट मिलेगा, जिससे DSLR जैसी फोटो क्वालिटी मिल सकती है.

गजब होने वाला है डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें करीब 6.82 से 6.85 इंच का LTPO AMOLED स्क्रीन मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलेगा, जो इसे काफी पावरफुल बनाएगा.

बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार हो सकता है. इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. इसके अलावा, फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

ओप्पो Find X9 Ultra एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जो खासतौर पर कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट कर सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img