एक्सप्रेसवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! कैमरों की नजर में हर गाड़ी, नियम तोड़ा तो सीधे घर पहुंचेगा चालान


Last Updated:

Delhi Mumbai Expressway traffic rules : अलवर से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों के बीच अब पुलिस सख्त हो गई है. लेन ड्राइव सिस्टम लागू कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है. जल्द ही कैमरों के जरिए ऑटोमेटिक चालान भी शुरू होगा. 10 दिनों में ही 1200 वाहनों के चालान कर लाखों की पेनल्टी वसूली जा चुकी है.

ख़बरें फटाफट

अलवर : अलवर जिले की सीमा से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. ऐसे में NHAI और जिला पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए गए. अब हादसों पर रोक लगाने के लिए अलवर जिला पुलिस द्वारा लेन ड्राइव सिस्टम शुरू कर वाहन चालकों पर सख्ती बढ़ाई है. यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर पिछले 10 दिनों में पुलिस ने अलवर–दौसा के बीच एक्सप्रेस वे पर करीब 1200 वाहनों का चालान कर 3 लाख 62 हजार रुपए से ज्यादा की पेनल्टी वसूली है.

इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर भी शक्ति से कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला पुलिस ने लेन ड्राइव सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी अप्रैल माह से एक्सप्रेस वे पर कैमरों से वाहनों की निगरानी की जाएगी. इस दौरान एक्सप्रेस वे पर निर्धारित लेन और गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑटोमेटिक चालान की कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में वाहन चालकों से जिला पुलिस द्वारा समझाइए इसका यातायात नियमों के पालन करने की अपील की जा रही है.

एक्सप्रेसवे पर लापरवाही पड़ेगी भारी, होगा सीधा चालान
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पेपर अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते से हाईवे पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑटोमेटिक चालान की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि यदि कोई हाईवे पर भारी वाहन अपनी लाइन में नहीं चलाना, ओवरटेकिंग नहीं करना साहित्य विभिन्न नियमों का शक्ति से पालन करवाया जाएगा अगर वाहन चालक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ ऑटोमेटिक चालान की कार्रवाई की जाएगी. एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरों से मॉनिटरिंग कर नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी. इसके बाद संबंधित वाहन मालिकों को ऑनलाइन चालान भेजा जाएगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि हाईवे पर नियमों की अवहेलना ना करें. ताकि हाईवे पर होने वाले हादसों को रोका जा सके.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img