मोटोरोला फैंस के लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि मोटोरोला के दमदाम फोन एज 60 फ्यूजन 5G अब फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन पहले भारतीय बाजार में ₹20,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस पर ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹19,999 रह जाती है. इसके अलावा अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें ₹1,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत करीब ₹18,999 हो जाती है.
जो यूजर्स एक बार में पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन की EMI ₹3,334 प्रति माह से शुरू होती है और यह 6 महीने के लिए ली जा सकती है.
इसके साथ ही कंपनी पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹15,950 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे खरीदार इस डिवाइस को और सस्ते में खरीद सकते हैं.
दमदार हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G डिस्प्ले के मामले में यह फोन 6.7-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट दिया गया है. तेज रोशनी में इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MotoUI पर चलता है और इसमें MotoAI फीचर्स जैसे AI मैजिक इरेजर, एडिटक और सर्किल टू सर्च भी दिए गए हैं.
परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है. अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो इसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.
बैटरी एकदम पावरफुल
पावर के लिए फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है.





