डोंगरगढ़– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी जिला कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं जिला अध्यक्ष विपिन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विष्णु लोधी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
वहीं, उनके जिला सचिव बनने पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, विधायक भोला राम साहू, पूर्व ऊर्जा मंत्री धनेश पटीला, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, पूर्व विधायक छन्नी साहू,शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार,नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, प्रदेश महामंत्री शाहीद भाई, प्रदेश प्रवक्ता दुबे,प्रदेश सचिव थानेश पाटीला, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू,लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं—मुरली वर्मा, पंकज बांधों, राहुल तिवारी, धीरज मेश्राम, जितेन्द्र सिंह भाटिया, विजय राज सिंह, शिशुपाल भारती, विरेन्द्र बोरकर, नियाजुद्दीन, हरीश भंडारी, पंचराम चंदेल,टीकेश साहू ,धर्मेन्द्र साहू, मदन मंडावी, नरेश यादव, रिखी राम लिल्हारे, रिमि भाटिया,जय वर्मा ,पीयूष दुबे,हीरा सोनी, तरूण सिन्हा, भगवती वर्मा, विश्राम वर्मा, बाबू लाल वर्मा,जोहन वर्मा, जगेश्वर उइके, नरेश उइके,राममुरत वर्मा,पुषाऊ वर्मा, संजीव गोमास्ता,नरेश करसे,यतीम खान,सहित अन्य साथियों ने भी बधाई दी।
अंत में विष्णु लोधी ने सभी वरिष्ठजनों, साथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।





