मौसमी फल सेहत के लिए वरदान, लेकिन इन बीमारियों में बरतें सावधानी, जानें डॉक्टर की सलाह


Last Updated:

आगरा में डॉक्टरों ने मौसमी फलों के सेवन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया है. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल के अनुसार ये फल विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाते और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. तरबूज, खरबूजा और संतरा पाचन सुधारते हैं. हालांकि डायबिटीज या अन्य बीमारियों में फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए, वरना नुकसान भी हो सकता है.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में सीजन के हिसाब से कई तरह के फल आते हैं. मौसमी फल जिसे अंग्रेजी में Seasonal Fruits भी कहते हैं. स्वथ्य रहने के लिए सीजन में आने वाले फलों को जरूर खाना चाहिए. चिकित्सक ने कहा कि कुछ विशेष परिस्थिति जैसे डायबतीज, ब्लड प्रेसर या अन्य कोई बीमारी से ग्रसित मरीज चिकित्सक के अनुसार ही फलों का सेवन करें. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल बताते है कि मौसमी फल यानि की सीजनल फ्रूट्स खाना सेहत के लिए एक वरदान की तरह होता है. उन्होंने कहा कि ये ताजे फल पोषण से भरपुर, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकतिक रूप से पके होते हैं. डॉ. ने कहा कि यह फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. इससे पाचन तंत्र में भी सूधार आता है. इसके सेवन से इम्यनिटी बूस्ट होती हैं और मौसम के अनसार शरीर की जरूरतों जैसे गर्मी में ठंडक को पूरा करने का काम भी यह करते है.

जड़ी बूटी से कम नहीं होते मौसम में आने वाले फल….

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि मौसमी फल सीजन के हिसाब से खाने से कई जरूरी पोषक तत्व शरीर को मिलते है. गांव देहात में मौसमी फलो को जड़ी बूटी कहा जाता है. डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि मौसमी फलो से पाचन तंत्र मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि तरबूज, खरबूजा और संतरा जैसे फल हाई वॉटर कंटेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो गर्मियों में शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं और पेट को दुरुस्त रखते हैं. जिससे पाचन में सुधार आता है. डॉ. ने बताया कि फलों के सेवन से त्वचा, बालों और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी को भी यह पूर्ति करते है…

डायबतीज के मरीज चिकित्सक की सलाह की अनुसार ही खाएं फल…

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि अलग अलग मौसम में अलग अलग तरह के फलों को देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि मौसमी फल (Seasonal Fruits) खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर उन्हें गलत समय या गलत मात्रा में खाया जाये तो यह नुकसान भी कर सकते है. डॉ. आशीष ने बताया कि फलों को बिना धोए नहीं खाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई बार मरीज को कुछ फलों के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज, शूगर का स्तर बढना और पेट में भारीपन जैसी दिक्कतें हो सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमेशा अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फलों का सेवन करना चाहिए…

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img