iQOO ने अपने Z सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन iQOO Z11 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. iQOO Z11 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे मार्केट में मौजूद ज्यादातर स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी शानदार बैटरी बैकअप देता है.
इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. इसके अलावा, इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का बड़ा AMOLED पैनल दिया गया है, जो फुल HD+ रेजोलूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ये हाई रिफ्रेश रेट खासकर गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए शानदार अनुभव देता है. HDR सपोर्ट के साथ यूजर्स को बेहतर विजुअल क्वालिटी मिलती है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है. फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जो स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है.
दमदार होगा कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z11 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है. iQOO Z11 एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन है, जो खासकर बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में यूजर्स को शानदार एक्सपीरिएंस देने का वादा करता है.





