Last Updated:
₹15,000 के बजट में अगर आप ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें कैमरा अच्छा हो और बैटरी भी लंबे समय तक चले, तो ये लिस्ट आपके काम की है. Samsung Galaxy M07 से लेकर Redmi A7 Pro 5G और Motorola G06 Power तक, इन फोन्स में 32MP से 50MP तक के कैमरे मिलते हैं. खास बात यह है कि कुछ मॉडल बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी देते हैं.
Samsung Galaxy M07: इसका डिज़ाइन काफी मॉडर्न और स्लीक रखा गया है. वज़न लगभग 184 ग्राम है और 7.6 मिमी की स्लीक प्रोफाइल के साथ ये हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक महसूस होता है. बैक पैनल पर प्लास्टिक फिनिश के साथ क्लासिक और प्रीमियम लुक दिया गया है. सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी पीएलएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. ये डिस्प्ले डेली स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग को काफी स्मूद बनाती है. इसकी कीमत 11,999 से शुरू होती है.
परफॉर्मेंस और कैमरा की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ रोज़मर्रा के कामों को सुचारू रूप से संभालता है. फोटोग्राफी के लिए पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो दिन की रोशनी में शार्प और नेचुरल तस्वीरें खींचता है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा, 5000mAh की बड़ी बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
Redmi A7 Pro 5G: ये मॉडर्न डिजाइन और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी के साथ बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है. फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.9 इंच की बड़ी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है. ये स्क्रीन गेमिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट देखने के लिए बेहतरीन व्यूइंग एंगल देती है. फोन को धूल और छींटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं. इसकी कीमत 14,999 से शुरू होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ये स्मार्टफोन यूनिसॉक T8300 ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट से पावर्ड है, जो किफायती बजट में सुपरफास्ट 5G कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है. इसमें 32 मेगापिक्सल का मेन डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एचडीआर और क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी लेंस मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी 15W चार्जिंग के साथ दी गई है.
Motorola G06 Power: इसका डिज़ाइन अपने सेगमेंट में काफी प्रीमियम और यूनिक है क्योंकि इसके रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है. ये लेदर बैक न केवल फोन को स्टाइलिश बनाता है बल्कि हाथ में बेहतरीन ग्रिप भी प्रदान करता है. इसमें IP64 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन मिलता है. स्क्रीन की बात करें तो फोन में 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 की मजबूत सुरक्षा के साथ आती है. इसकी कीमत 13,549 से शुरू होती है.
ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बिना किसी रुकावट के चलाने में सक्षम है. फोन का 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा कई मोड्स और लो-लाइट क्षमता के साथ शार्प व डिटेल्ड तस्वीरें लेता है, जबकि वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स के साथ शानदार एक्सपीरिएंस देती है.
Redmi 9 Prime: ये अपने समय का बेहद पॉपुलर स्मार्टफोन रहा है, जिसकी ऑरा 360 डिज़ाइन और टेक्सचर्ड बैक इसे उंगलियों के निशान से बचाती है. इसकी ग्रिप और बिल्ड क्वालिटी बजट रेंज के हिसाब से काफी ठोस है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी दी गई है. ये स्क्रीन हाई-डेफिनिशन वीडियो देखने के लिए काफी शार्प विजुअल्स पेश करती है. इसकी कीमत ₹13,999 से शुरू होती है.
इसमें मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जो डेली यूज़ में स्मूथ रहती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 5020mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.




