28-30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तय, बैंक रहेंगे बंद, लेकिन इस रविवार को खुले रहेंगे बैंक


हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, नकद निकासी, पासबुक अद्यतन, चेक क्लियरिंग और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

i

user
google_preferred_badge
  • बैंक हड़ताल पर अड़े: 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल

  • हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर को शाखाएं और करेंसी चेस्ट खोलने की मंजूरी

  • बैंकिंग सेवाएं सुचारू रखने के लिए रविवार को भी काम करेंगे बैंक

  • 5-डे बैंकिंग की मांग: सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग पर अड़े बैंक कर्मचारी संगठन

  • ग्राहकों के लिए एडवाइजरी: बैंकों की अपील—25 सितंबर तक निपटा लें अपने जरूरी काम

देशभर की बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला बरकरार रखा है। हालांकि आरबीआई ने 27 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर में बैंक शाखाएं, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित रखने की अनुमति दी है।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डी. एन. त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय उप मुख्य श्रम आयुक्त (डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर) के समक्ष आयोजित सुलह बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक में सरकार एवं इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने अपने-अपने पूर्व रुख में कोई बदलाव नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू करने की है। वर्तमान व्यवस्था के तहत दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, जबकि यूनियनें सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग कर रही हैं।

हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, नकद निकासी, पासबुक अद्यतन, चेक क्लियरिंग और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

त्रिवेदी ने कहा कि स्टेट बैंक से लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों तक विभिन्न बैंकों ने सोशल मीडिया और ग्राहक संदेशों के माध्यम से एडवाइजरी जारी कर ग्राहकों से 25 सितंबर तक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य निपटा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हड़ताल का असर निजी बैंकों के कामकाज पर भी पड़ सकता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनज़र सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सुचारु रखने के लिए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

इधर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 27 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर में बैंक शाखाओं, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित रखने की अनुमति दे दी है, ताकि आम जनता की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों। आरबीआई ने 22 सितंबर को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी को भेजे पत्र में कहा कि आईबीए के अनुरोध पर यह मंजूरी दी गई है।

पत्र के अनुसार, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

आरबीआई ने निर्देश दिया है कि बैंक संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए रविवार को अपनी शाखाएं, कार्यालय, एटीएम लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह चालू रखें। निजी और विदेशी बैंकों के करेंसी चेस्ट की अलग सूची भी आईबीए को भेजी गई है।

गौरतलब है कि बैंक यूनियन पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल पर जाने पर अडिग हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img