₹16,000 में मिलेगा बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air? भारत लॉन्च से पहले रिटेल स्टोर से सामने आईं तस्वीरें


गूगल ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि उसका नया Fitbit Air स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट और भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी फोटोज़ रिटेल स्टोर से सामने आई हैं. इतना ही नहीं, एक रिटेलर द्वारा इसे करीब ₹16,000 में बेचने का दावा भी किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में Fitbit Air कथित तौर पर एक रिटेल स्टोर में नजर आ रहा है. तस्वीरों में डिवाइस ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में दिखाई देता है. माना जा रहा है कि ये ग्लोबल मॉडल के Obsidian, Lavender और Cherry कलर ऑप्शन हो सकते हैं. वहीं Fog कलर वेरिएंट तस्वीरों में नजर नहीं आया.

एक पोस्ट में दावा किया गया है कि एक रिटेलर Fitbit Air को करीब ₹16,000 में बेच रहा है. हालांकि, इसे भारत की ऑफिशियल कीमत नहीं माना जा सकता, क्योंकि गूगल ने अभी इसकी भारतीय कीमत की घोषणा नहीं की है.

ग्लोबल कीमत से ज्यादा हो सकता है भारतीय दाम

गूगल ने अमेरिका में Fitbit Air को $99.99, यानी करीब ₹9,400 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इसके अलावा स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमत $129.99 यानी करीब ₹12,300 रखी गई है. स्पेशल एडिशन को NBA स्टार Stephen Curry के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है.

अगर भारत में कथित ₹16,000 वाली कीमत सही साबित होती है, तो यह ग्लोबल शुरुआती कीमत की तुलना में काफी ज्यादा होगी. हालांकि, आधिकारिक कीमत सामने आने तक इस दावे को सिर्फ लीक के तौर पर ही देखना बेहतर होगा.

अक्टूबर में भारत आएगा Fitbit Air

गूगल ने इसी महीने पुष्टि की थी कि Fitbit Air भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च होगा. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसकी बिक्री किस तारीख से शुरू होगी और भारतीय बाजार में कौन-कौन से वेरिएंट उपलब्ध होंगे.

Fitbit Air को पहले मेड बाय गूगल India briefing के दौरान भी दिखाया गया था, जहां इसके भारत आने की जानकारी दी गई थी.

बिना स्क्रीन के मिलेगा फिटनेस ट्रैकिंग का अनुभव

Fitbit Air की सबसे खास बात इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है और यह छोटे पेबल जैसे डिजाइन में आता है. इसका मकसद यूजर्स को पूरे दिन बिना नोटिफिकेशन और स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन के फिटनेस ट्रैकिंग की सुविधा देना है.

इसमें मिलने वाले हेल्थ डेटा और दूसरी जानकारी को यूजर्स अपने कनेक्टेड स्मार्टफोन पर गूगल Health ऐप के जरिए देख सकेंगे.

24 घंटे हेल्थ ट्रैकिंग

छोटे साइज़ के बावजूद Fitbit Air में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं. यह लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रिदम ट्रैकिंग और AFib अलर्ट सपोर्ट करता है.

इसके अलावा इसमें SpO2, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) और नींद से जुड़ी जानकारी ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है. यह अलग-अलग स्लीप स्टेज और कुल स्लीप ड्यूरेशन को भी मॉनिटर कर सकता है.

फिलहाल Fitbit Air की भारत में आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार है. ऐसे में स्टोर से सामने आई ₹16,000 की कीमत को अंतिम कीमत मानना जल्दबाजी होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img